तेंगा फिश करी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज,लंच,डिनर

तेंगा फिश करी

भारत के खाने की गुम होती रेसिपीज में से एक है असम की तेंगा माछ सब्‍जी. इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्‍वाद है जायकेदार...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 पीसेज रोहू मछली
  • 2 टमाटर, कटे हुए
  • 1 प्‍याज, कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च, लंबे टुकड़ों में कटी हुई
  • 1 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • 1 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर, चुटकी भर पंच फोरन
  • 1 चम्‍मच सरसों का पेस्‍ट
  • 1 चम्‍मच नींबू का रस
  • 3 चम्‍मच सरसों का तेल, नमक स्‍वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- मछली के टुकड़ों को अच्‍छी तरह पानी से साफ कर लें और फिर उनमें नमक और हल्‍दी पाउडर लगाकर 15 मिनट के लिए मेरिनेट होने के लिए रख दें.
- अब एक पैन में दो चम्‍मच सरसों का तेल डालकर गरम करें और मेरिनेट किए हुए टुकड़ों को मध्‍यम आंच पर तल लें.
- तले हुए मछली के टुकड़ों को प्‍लेट में निेकालकर अलग रख लें.
- अब उसी पैन में एक चम्‍मच तेल डालकर गरम करें और फिर उसमें पंच फोरन के बीज डालें.
- जब ये बीज चटकने लगें तो उसमें कटा प्‍याज और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें.
- प्‍याज के सुनहरा होने पर उसमें टमाटर डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
- प्‍याज-टमाटर के मिक्‍सचर में सरसों का पेस्‍ट, हल्‍दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर पकाएं.
- मसाले में नींबू का रस और नमक डालकर अच्‍छी तरह मिक्‍स करें और फिर इसमें पानी डालकर पकाएं.
- सब्‍जी की तरी में मछली के टुकड़े डालें और मध्‍यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं.
- तेंगा फिश करी तैयार है. इसे कटे हरे धनिया से सजाकर राइस के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (49 ratings)
4.4 avg from 49 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तेंगा फिश करी एक लोकप्रिय नॉन-वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 4 पीसेज रोहू मछली और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes