एगलेस चॉकलेट-वॉलनट ब्राउनी

एगलेस चॉकलेट-वॉलनट ब्राउनी

घर आए खास मेहमानों के लिए डिजर्ट में कुछ स्पेशल और झटपट तैयार करना है, तो इस तरह आसानी से बनाएं एगलेस चॉकलेट-वॉलनट ब्राउनी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 बड़े चम्मच मैदा
  • 2 बड़े चम्मच दूध
  • 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर, एक बड़ा चम्मच पीनट बटर (चाहें तो), एक बड़े चम्मच अखरोट, कटे हुए
  • स्वादानुसार चीनी, पिसी हुई, एक बड़ा चम्मच वेजिटेबल ऑयल

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले माइक्रोवेव सेफ डिश लें. इसमें मैदा, कोको पाउडर, चीनी और अखरोट डालकर मिक्स करें.
- इसके बाद मैदे के मिश्रण में दूध, पीनट बटर और वेजिटेबल ऑयल डालकर अच्छी तरह चलाकर मिलाएं.
- मिक्सचर को अच्छी तरह फेंटे और ध्यान रहे की इसमें गुलठे न पड़ें.
- अब माइक्रोवेव को हाई पर सेट करके मिश्रण को इसमें रख दें.
- इसे 1 से 2 मिनट तक माइक्रोवेव करें.
- इसके बाद ब्राउनी चेक करें जब वह अच्छी तरह तैयार हो जाए तो माइक्रोवेव बंद करके डिश को बाहर निकाल लें.
- लीजिए तैयार है चॉकलेट-वॉलनट ब्राउनी. इसे जब चाहें बच्चों के लिए या डिजर्ट स्पेशल में आइसक्रीम के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (104 ratings)
4.1 avg from 104 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

एगलेस चॉकलेट-वॉलनट ब्राउनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 बड़े चम्मच मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes