माइक्रोवेव में ऐसे बनाएं कढ़ी...
Back
माइक्रोवेव वेज,लंच,डिनर

माइक्रोवेव में ऐसे बनाएं कढ़ी...

कढ़ी खाना तो बहुत पसंद है लेकिन इसमें लगने वाले टाइम की वजह से इसे बनाना पसंद नहीं तो अब बिना टाइम वेस्ट किए इसे बनाएं माइक्रोवेव में...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप बेसन
  • 1 कप दही
  • 2 चम्मच तेल
  • 10-12 करी पत्ता
  • 1 छोटी चम्मच अदरक, कद्दूकस की हुई
  • 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटी चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट
  • 1/4 छोटी चम्मच मेथी दाने, नमक स्वादानुसार
  • 1 चुटकी हींग

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- सबसे पहले एक बॉउल में बेसन और आधा कप से थोड़ा कम पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
- अब इस घोल से आधा अलग निकालकर रख लें पकौड़ी बनाने के लिए.
- बाकी बचे घोल में दही और चार कप पानी मिलाकर कढ़ी का घोल बनाकर अलग रख लें.
- आधा बेसन का घोल जो अलग निकाल कर रखा था, उसमें इनो फ्रूट साल्ट डाल कर अच्छी तरह मिला लें.
- इस घोल को माइक्रोवेव सेफ इडली स्टैंड के चार खांचों में भर कर इसे माइक्रोवेव में 1.5 मिनट तक रखें.
- 1.5 मिनट पकौडी निकाल कर ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
- माइक्रोवेव सेफ बड़ा बाउॅल लें और उसमें बेसन और दही का घोल डालें.
- अब इस घोल में हल्दी पाउडर, अदरक, हरी मिर्च और आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर घोल में अच्छी तरह मिक्स कर दें.
- अब बाउॅल को माइक्रोवेव में अधिकतम तापमान पर 3 मिनट तक रख दें.
- 3 मिनट बाद बाउॅल को निकालकर कढ़ी को चम्मच से अच्छी तरह चला दें.
- अब इसे फिर से दो मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें और 2 मिनट बाद इसे फिर से चम्मच से चलाकर एक बार फिर से माइक्रोवेव में 2 मिनट के लिए रख दें.
- कढ़ी में हल्का सा उबाल आने लगे तो इसे निकाल लें.
- पहले से तैयार पकौड़ियों को चार टुकड़ों में काटकर कढ़ी में डालें और इसी के साथ नमक मिलाकर अच्छी तरह चला दें.
- कढ़ी को ढककर 2 मिनट एक लिए फिर से माइक्रोवेव में रखें.
- एक छोटे पैन में तेल गरम करें और उसमें मेथी दाने, करी पत्ता और बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें.
- अब इस तड़के को कढ़ी में डाल कर मिक्स कर दीजिये.
- कढ़ी बनकर तैयार है. कटी हरी धनिया से सजाकर रोटी और चावल के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.9 (13 ratings)
2.9 avg from 13 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

माइक्रोवेव में ऐसे बनाएं कढ़ी... एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कप बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes