थाई फ्राइड राइस विद चिकन
Back
राइस नॉन-वेज

थाई फ्राइड राइस विद चिकन

चावल के नॉन वेज जायके में डालें थाई टेस्ट और बनाएं लजीज थाई फ्राइड राइस.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • डेढ़ कप बासमति चावल
  • 6 कप पानी
  • 4 बड़े चम्मच तेल
  • 3 बड़ी चम्मच सुखाया हुआ झींगा या प्रॉन (चाहें तो)
  • 200 ग्राम चिकन
  • 4 बड़ी चम्मच चीनी
  • 2 कच्चे अंडे, फेंटे हुए, एक चम्मच टोमैटो सॉस, एक प्याज, एक टमाटर, बारीक कटा हुआ, आधी शिमला मिर्च, कटी हुई
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चावल को धोकर उसे 1 घंटे के भिगोकर रखें.
- प्याज, लहसुन और शिमला मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब चावल और पानी एक बॉउल में ढककर 10 मिनट तक माइक्रोवेव में हाई पर पकाएं. ज्यादा पानी निकाल लें.
- एक बॉउल में 2 चम्मच तेल, लहसुन और प्याज रखकर 3 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें.
- अब इसमें झींगा, चिकन, टोमैटो सॉस, चीनी और नमक मिलाकर 1 मिनट तक माइक्रोवेव में हाई मोड पर पकाएं.
- अब इसमें उबले चावल मिला दें.
- बचे हुए तेल में फेंटे हुए अंडे, टमाटर और शिमला मिर्च मिला लें.
- इसे 2 मिनट तक हाई मोड पर माइक्रोवेव पर पकाएं.
- चावल को माइक्रोवेव से निकालकर कटी हुई धनिया पत्तीयों से गार्निश कर गर्मागर्म थाई फ्राइड राइस सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.2 (21 ratings)
3.2 avg from 21 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

थाई फ्राइड राइस विद चिकन एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे डेढ़ कप बासमति चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह बेक्‍स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes