चिकन करी पुलाव
Back
राइस नॉन-वेज

चिकन करी पुलाव

चिकन करी के स्वाद को चावल के साथ चखना है तो ट्राई करें एक अलग टेस्ट. बची हुई चिकन की सब्जी से तैयार करें पुलाव की यह रेसिपी -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप चिकन करी बची हुई
  • 2 कप पके हुए चावल, आधा कप दही, एक छोटा चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 टमाटर बारीक कटे हुए, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक छोटा चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- गैस पर नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें. इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर मध्यम आंच पर 10 सैकेंड तक पकाएं.
- अब पैन में टमाटर डालकर पकाएं. फिर बची हुई चिकन करी, दही और नमक डालकर मिक्स करें.
- इसे 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- इसके बाद पके हुए चावल और नींबू रस डालकर चलाएं.
- अब इसे तब तक पकाएं जब तक पुलाव का पानी पूरी तरह सूख न जाए.
- फिर पुलाव में गरम मसाला डालकर मिक्स करके गैस बंद कर दें.
- लीजिए तैयार है चिकन करी पुलाव. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (37 ratings)
4.3 avg from 37 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चिकन करी पुलाव एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे एक कप चिकन करी बची हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes