शिमला मिर्च-चिकन पुलाव
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

शिमला मिर्च-चिकन पुलाव

चिकन और शिमला मिर्च का बेस्ट टेस्ट है शिमला मिर्च-चिकन पुलाव. यह बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. बस पढ़ें यह रेसिपी और बनाएं लजीज पुलाव -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 कप बासमती चावल
  • 500 ग्राम (आधा किलो) चिकन
  • 2 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, एक प्याज लम्बाई में कटा हुए, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 4 लौंग
  • 4 छोटी इलायची, दालचीनी का एक टुकड़ा, एक तेज पत्ता
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक, घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- चावल को साफ करके धो लें. फिर इसे 5 से 10 मिनट के लिए पानी में भिगोएं.
- चिकन को भी पानी से धोकर साफ कर लें.
- गैस पर कड़ाही में घी गर्म कर लें. फिर इसमें जीरा, लौंग, तेज पत्ता, दालचीनी और इलायची का तड़ाका लगाएं.
- इसके बाद कड़ाही में प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें. अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं.
- फिर चिकन, शिमला मिर्च और लाल मिर्च डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- अब कड़ाही में 5 कप पानी डालें. फिर इसमें चावल और नमक डालकर कड़ाही को ढक दें. चावल को मध्यम आंच पर पकाएं.
- जब चावल पक जाएं तो गैस बंद कर दें. अब पुदीना और धनिया पत्तियों से शिमला मिर्च-चिकन पुलाव को गार्निश करके सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (79 ratings)
4.3 avg from 79 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शिमला मिर्च-चिकन पुलाव एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप बासमती चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes