ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1/2 किलो बोनलेस चिकन
- 1 कप कार्न फ्लोर
- 2 अंडे
- 6 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 3 चम्मच सोया सॉस
- 2 चम्मच टोमैटो सॉस
- 1 चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
- 1 इंच अदरक, कटी हुई
- 4 लहसुन की कलियां, कटी हुई
- 1 शिमला मिर्च
- 2 चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ
- 1/2 चम्मच अजीनोमोटो
- 1 कप तेल, स्वादानुसार नमक
विधि
- एक बॉउल में कार्नफ्लोर, अंडे, 2 कटी हरी मिर्च, नमक और अदरक लहसुन पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- फिर उसमें आधा कप गरम पानी डाल कर फेंटे और अब बोनलेस चिकन को इस पेस्ट में अच्छी तरह से लपेट कर प्लेट में रखते जाएं.
- कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें चिकन पीस को डीप फ्राई करके टिशू पेपर पर रखते जाएं.
- अब पैन में दो चम्मच तेल डालें, फिर उसमें बारीक कटी अदरक और लहसुन डालकर फ्राई करें.
- उसके बाद हरी मिर्च डालकर आंच कम करके कुछ देर पकाएं.
- फिर सोया सॉस, टोमैटो सॉस और अजीनोमोटो डालकर एक मिनट तक पकाएं.
- अब कटी धनिया और आधा कप पानी डाल कर पकाएं और कुछ देर बाद फ्राई चिकन पीस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- चिकन मंचूरियन को धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं और ऊपर से कार्न फ्लोर डालें, जिससे ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाएगी.
- अब तैयार चिकन मंचूरियन को फ्राइड राइस या नूडल्स के साथ गरमागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
चिकन मंचूरियन एक लोकप्रिय नॉन-वेज,डिनर रेसिपी है, जिसे 1/2 किलो बोनलेस चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़ खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
चिकन मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले 1/2 किलो बोनलेस चिकन तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
चिकन मंचूरियन बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह चिकन मंचूरियन रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
चिकन मंचूरियन बनाने के लिए 1/2 किलो बोनलेस चिकन के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, चिकन मंचूरियन को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
चिकन मंचूरियन का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
चिकन मंचूरियन एक लोकप्रिय चाइनीज़ नॉन-वेज,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT