ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- एक किलो चिकन के टुकड़े
- 2 प्याज, बारीक कटे, एक आलू, छिला और कटा, एक चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
- 6 हरी मिर्च, लम्बाई में कटीं
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर (चाहें तो), एक चुटकी सौंफ का पाउडर (चाहें तो), आधा चम्मच गरम मसाला, आधा कप नारियल का गाढ़ा दूध
- 2 कप नारियल का पतला दूध
- 4 लौंग, दालचीनी का एक टुकड़ा, कूट लें
- 2 इलायची
- 8 काली मिर्च, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 8 से 10 करी पत्ते
- स्वादानुसार नमक, एक बड़ा चम्मच घी, एक बड़े चम्मच तेल
विधि
- कड़ाही में तेल और घी डालकर गैस पर गर्म करें. फिर इसमें करी पत्ते, लौंग, दालचीनी, इलायची और काली मिर्च डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- जब तेल से खड़े मसालों की खुशबू आने लगे तो इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर कुछ सैकेंड पकाएं.
- अब कड़ाही में प्याज और हरी मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट फ्राई करें.
- इसके बाद प्याज में हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं. फिर चिकन डालकर मसाले मिक्स करें और इसे मध्यम आंच पर 8 मिनट तक पकाएं.
- अब चिकन में नारियल का पतला दूध और नमक डालकर मिलाएं. फिर कड़ाही को ढक दें और चिकन के 5 मिनट पकने दें.
- 5 मिनट बाद कड़ाही से ढक्कन हटाकर इसमें गरम मसाला पाउडर, सौंफ पाउडर और आलू के टुकड़े डालकर मिक्स करें.
- कड़ाही को फिर से ढक दें और धीमी आंच पर पकाएं.
- जब आलू नर्म होकर पक जाएं और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें. फिर स्टू में नारियल का गाढ़ा दूध, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर मिक्स करें.
- तैयार है केरल स्पेशल चिकन स्टू. इसे ताजा करी पत्तों से गार्निश करके रोटी, चावल या अप्पम के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
केरल स्पेशल चिकन स्टू एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे एक किलो चिकन के टुकड़े और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
केरल स्पेशल चिकन स्टू बनाने के लिए सबसे पहले एक किलो चिकन के टुकड़े तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
केरल स्पेशल चिकन स्टू बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह केरल स्पेशल चिकन स्टू रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
केरल स्पेशल चिकन स्टू बनाने के लिए एक किलो चिकन के टुकड़े के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, केरल स्पेशल चिकन स्टू को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
केरल स्पेशल चिकन स्टू का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
केरल स्पेशल चिकन स्टू एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT