करेले का अचार

करेले का अचार

अचार में करेले का चटपटा स्वाद बहुत मजेदार लगता है. करेले का अचार बनाना बेहद आसान है और इसका जायका एकदम हटके.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 8 करेले
  • 4 से 5 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुईं, लहसुन की 10 कलियां छिली और पतली कटी हुईं
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल, आधा कप सफेद सिरका, एक चम्मच मेथी दाने, एक बड़ा चम्मच राई दाने
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
- सबसे पहले करेले अच्छी तरह धोकर साफ कर लें.
- फिर करेले का थोड़ा-थोड़ा छिलका उतारकर इन्हें काट लें.
- अब करेले के टुकड़ों पर नमक छिड़कर मिलाएं. फिर इसे आधे घंटे के लिए रखा छोड़ दें.
- आधे घंटे बाद नमक मिले करेले के टुकड़ों को निचोड़कर इनका रस निकाल लें.
- करेले के टुकड़े एक बार फिर पानी से धोकर अलग रख दें.
- गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल से धुआं उठने लगे तो आंच को मध्यम करके इसमें राई और मेथी दाने डालकर तड़का लगाएं.
- फिर तेल में लहसुन डालकर 10 सैकेंड फ्राई करके हरी मिर्च डालें.
- मिर्च को 20 सैकेंड फ्राई करके इसमें करेले के टुकड़े डालकर चलाएं और इन्हें 5 से 7 मिनट तक पकाएं.
- अब करेले में सिरका और नमक डालकर मिक्स करें. इसे एक उबाल आने तक पकाएं.
- इसके बाद लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- अब कड़ाही ठंडी करके इस पर एक सूती कपड़ा ढकें और अचार को पूरी तरह ठंडा कर लें.
- जब अचार ठंडा हो जाए तो इसे साफ कांच की डिब्बे में डालकर ढक्कन लगाएं.
- तैयार है करेले का अचार इसे फ्रिज में रखें और जब चाहें दाल-चावल, रोटी, पराठे या किसी के भी साथ अचार सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (137 ratings)
4.1 avg from 137 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

करेले का अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 8 करेले और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes