आलू तोरी की सब्जी
तोरी की एक सी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो फिर इसे आलू के साथ थोड़ा ट्विस्ट दे दें. आज ही बनाएं आलू तोरी की मिक्स सब्जी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 250 ग्राम तोरी
- 2 उबले और छिले हुए आलू
- 4 बड़े चम्मच भीगी हुई चने की दाल, नमक स्वादानुसार
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बारीक कटा हुआ टमाटर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
विधि
- तोरी छीलकर धोएं और बड़े टुकड़ो में काट लें.
- एक पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा और तोरी डालकर 1 मिनट तक भूनें.
(यहां जानें कैसे बनेगी तोरी की चटनी... )
- अब इसमें हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और ढक कर 1-2 मिनट तक पकाएं.
- अब तोरी में टमाटर, पकी हुई चने की दाल और आलू मैश करके डाल दें.
- एक बार चखकर देख लें अगर नमक कम लगे तो थोड़ा और डाल दें साथ ही गरम मसाला और हरी धनिया भी डाल दें.
- आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाकर 3-4 मिनट और पकाकर आंच बंद कर दें.
- गर्मागर्म आलू तोरी की सब्जी रोटी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आलू तोरी की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम तोरी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
आलू तोरी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम तोरी तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
आलू तोरी की सब्जी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह आलू तोरी की सब्जी रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
आलू तोरी की सब्जी बनाने के लिए 250 ग्राम तोरी के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, आलू तोरी की सब्जी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
आलू तोरी की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
आलू तोरी की सब्जी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT