अरहर दाल तड़का

अरहर दाल तड़का

अरहर की दाल को कई जगह तुवर की दाल के नाम से भी जाना जाता है. दाल-चावल खाने का मन हो तो ये बेस्ट ऑप्शन है. जानें इसे लजीज बनाने का बेहतरीन तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कटोरी अरहर की दाल, चुटकीभर नमक
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 2 साबुत हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच हींग
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 5-6 लहसुन की कलियां कद्दूकस की हुई
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती, पानी जरूरत के अनुसार
  • 2 बड़ा चम्मच घी आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- अरहर दाल बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच में एक प्रेशर कूकर में दाल, पानी, नमक, हल्दी और हरी मिर्च डालकर 5 सीटी में उबालें और आंच बंद कर दें. (दाल हांडी)
- दूसरी ओर मीडियम आंच में एक पैन में घी गर्म करने के लिए रखें. (दाल लसुनी)
- घी के गर्म होते ही जीरा डालें. जैसे ही जीरा चटकने लगे, हींग, बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ लहसुन डालकर भूनें.
- लहसुन के सुनहरा होते ही टमाटर डालकर कड़छी से चलाएं. (ढाबे वाली चना-तुअर दाल)
- टमाटर के सॉफ्ट होते ही इसे मैश करें और धनिया पत्ती डालकर 2 मिनट तक और भूनें. (गुजराती दाल)
- अब तक कूकर से स्टीम निकल चुकी होगी. तय समय के बाद लाल मिर्च पाउडर डालकर तुरंत ही पैन में दाल डाल दें. (दाल महारानी) - एक उबाल आते ही आंच बंद कर दे. अरहर दाल तड़का तैयार है. चावल या रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

नोट:
- आप चाहें तो सर्व करते समय ऊपर से भी थोड़ा घी डाल सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (111 ratings)
3.7 avg from 111 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अरहर दाल तड़का एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कटोरी अरहर की दाल, चुटकीभर नमक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes