आलू वाली कढ़ी
कढ़ी खाने के शौकीन हैं और पकौड़े वाली कढ़ी खाने का मन नहीं है क्योंकि इसमें टाइम ज्यादा लगता है तो फटाफट बनाइए आलू वाली कढ़ी. जानिए स्वाद में लाजवाब आलू वाली कढ़ी रेसिपी.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 500 ग्राम आलू, उबाल कर छीले हुए
- 2 चम्मच बेसन
- 1/2 कप दही
- 4-5 कड़ी पत्ते
- 1/2 चम्मच राई
- 2 साबुत लाल मिर्च
- 1 चम्मच अदरक- कटी हुई
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/4 चम्मच मिर्च पाउडर
- 2 छोटे चम्मच नमक
- 3 कप पानी
- 2 चम्मच कटी हुई हरी धनिया
विधि
- उबले आलू को छीलकर चौकोर टुकड़ों में काट लें.
- इसके बाद एक बॉउल में बेसन दही, मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और इस पेस्ट में पानी डालकर इसे पतला कर लें.
- एक एक गहरे पैन में, 1 चम्मच तेल डालकर गर्म करें और उसमें कडी पत्ते, राई और साबुत लाल मिर्च डालें.
- अब इसमें अदरक के टुकडें डालकर चलाएं.
- जब अदरक फ्राई हो जाए तो उसमें दही का घोल, नमक, धनिया पाउडर डाल कर उबालें.
- उबाल आने पर आंच धीमी कर दें और उसमें आलू डाल कर कुछ मिनट और पकाएं .
- धनिया पत्ती से गार्निश करके गरमागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आलू वाली कढ़ी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम आलू, उबाल कर छीले हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
आलू वाली कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम आलू, उबाल कर छीले हुए तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
आलू वाली कढ़ी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह आलू वाली कढ़ी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
आलू वाली कढ़ी बनाने के लिए 500 ग्राम आलू, उबाल कर छीले हुए के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, आलू वाली कढ़ी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
आलू वाली कढ़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
आलू वाली कढ़ी एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT