अचारी अमृतसरी दाल
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

अचारी अमृतसरी दाल

रोज-रोज दाल का एक ही स्वाद खाकर बोर हो गए हैं तो आज दाल में लगाएं अमतृसरी तड़का और बनाएं अचारी अमृतसरी दाल. इसे बनाने का तरीका है बहुत ही आसान...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 कप खड़ी उड़द दाल, रात भर भिगी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच आम के अचार का पेस्ट
  • 1/2 चम्मच हींग
  • 1/2 चम्मच मेथीदाना
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 1 छोटा चम्मच कलौंजी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच अदरक, बारीक कटी, हुई
  • 3-4 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 2 प्याज, बारीक कटे हुए
  • 3-4 ताजी लाल मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 3 टमाटर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच हल्दी का पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • 4 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 3 चम्मच घी, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में सरसों का तेल गरम करें और फिर उसमें हींग, मेथी दाना, राई, सौंफ, कलौंजी, ज़ीरा, अदरक, हरी मिर्च और बारीक कटा प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें.
- अब लाल मिर्चों को बिना पूरी तरह काटे चीरा लगाएं और पैन में डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब उसमें भिगी हुई उड़द दाल डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- कटा हुआ टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब इसे ढककर मीडियम आंच पर 25 मिनट तक पका लें.
- 25 मिनट बाद अमचूर और आम के अचार का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- दाल में घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एक मिनट तक और पका लें.
- अचारी अमृतसरी दाल तैयार है. कटी हरी धनिया से सजाकर गरमागर्म रोटी और चावल के साथ सर्व करें.

ध्यान दें: आप उड़द दाल की जगह मिक्स दाल या फिर अरहर दाल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (93 ratings)
4 avg from 93 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अचारी अमृतसरी दाल एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कप खड़ी उड़द दाल, रात भर भिगी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes