सिंधी तीन दाल

सिंधी तीन दाल

सिंधी तीन दाल का मिलाजुला स्वाद जायकेदार और सेहतमंद है. इसे बनाने में कोई झंझट नहीं है, आप इसे खास मौकों पर भी सर्व कर सकते हैं. जानें रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप चना दाल
  • 1/4 कप मूंग दाल (छिलके वाली)
  • 1/4 कप उड़द दाल, एक प्याज, बारीक कटा, एक टमाटर, बारीक कटा, लहसुन की एक कली, पिसी, अदरक का एक इंच बड़ा टुकड़ा, पिसा, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 3 चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- चना दाल, उड़द दाल और मूंग दाल को धोकर रातभर के लिए अलग-अलग बर्तन में पानी में भिगोकर रख दें.
- अब सभी दालों का पानी निकालकर कूकर में एक साथ डालें.
- दाल में आवश्याकतानुसार पानी, हल्दी पाउडर और नमक डालें. फिर कूकर का ढक्कन लगाकर दाल को गैस पर पकने रख दें.
- कूकर में एक सीटी आने पर आंच मध्यम कर दें फिर 2 से 3 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें. कूकर का प्रेशर खत्म होने तक ढक्कन न खोलें.
- पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखें.
- जब तेल गर्म है जाए तो इसमें जीरा डालें.
- जैसे ही जीरा तड़कने लगे तो इसमें प्याज डालकर हल्के सुनहरे होने तक फ्राई करें.
- अब पैन में अदरक, लहसुन और टमाटर डालकर 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- इसके बाद प्याज-टमाटर में गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर एक मिनट पकाएं.
- अब मसालों में पकी दाल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है सिंधी तीन दाल. अब इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (41 ratings)
3.9 avg from 41 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सिंधी तीन दाल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप चना दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes