बैंगन का साग
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

बैंगन का साग

बैंगन ज्यादातर लोगों को भर्ते के रूप में ही अच्छा लगता है लेकिन इसकी एक लाजवाब डिश हर किसी को जरूर पसंद आएगी. बैंगन का साग बनाने में है आसान और इसकी रेसिपी है जायकेदार...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 कप बैंगन, गोलटुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच सरसों
  • 2 चम्मच तिल
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 4 चम्मच बेसन
  • 2 चम्मच काजू, टुकड़ों में
  • 8-10 किशमिश
  • 1 कप तेल, एक चुटकी शक्कर, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले बैंगन के स्लाईस में नमक और हल्दी डालकर 15 मिनट के लिए एकतरफ रख दें.
- अब एक एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और उसमें सरसों-तिल डालकर फ्राई करें.
- जब बीज चटकने लगे तो उसमें लाल मिर्च पाउडर, बेसन, शक्कर, काजू और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं.
- तैयार मसाले में बैंगन डालकर अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
- बैंगन के साग को बीच-बीच में चलाते रहें. गरमा गरम बैंगन का साग तैयार है. पराठे या फिर रोटी के साथ सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (35 ratings)
4 avg from 35 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बैंगन का साग एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 4 कप बैंगन, गोलटुकड़ों में कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes