गोभी के कोफ्ते
लंच या डिनर में कोफ्ते बहुत पसंद किए जाते हैं तो क्यों न आज गोभी के कोफ्ते बनाए जाएं. स्वाद में लजीज और बनाने में आसान इसकी रेसिपी को जानें यहां, पकवानगली में...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 गोभी, कद्दूकस की हुई
- 5-6 चम्मच बेसन
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार, ग्रेवी बनाने के लिए
- 3 बड़े चम्मच तेल
- 2 प्याज, कटे हुए
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1 कप टमाटर की प्यूरी
- 2 चम्मच कटा हरा धनिया
- 2 बड़े चम्मच ताजा क्रीम/मलाई, नमक स्वादानुसार
विधि
- अब एक समान 12 भाग बना लें और हर हिस्से में एक या दो किशमिश के टुकड़े रचा दें.
- अब कोफ्तों को गोल आकार दें. एक कड़ाही में तेल गरम करके थोड़े-थोड़े कोफ्ते डालकर इन्हें सुनहरा भूरा होने तक फ्राई कर लें.
- अब एक नॉन स्टिक कड़ाही में 3 बड़े चम्मच तेल गरम करें और फिर उसमें कटा हुआ प्याज फ्राई कर लें.
- जब प्याज सुनहरा होने लगे तो उसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मीडियम आंच पर चम्मच चलाते हुए एक मिनट तक भून लें.
- अब मसाले में टमाटर की प्यूरी और दो बड़े चम्मच पानी डालकर मसाले को तेल से अलग होने तक फ्राई कर लें.
- जब मसाला फ्राई हो जाए तो उसमें ताजा क्रीम या मलाई अच्छी तरह फेंट कर डाल दें.
- इसे एक मिनट तके चलानें के बाद उसमें 1 कप पानी डालकर आंच धीमी करें और पांच मिनट तक और पका लें.
- पांच मिनट बाद उसमें कोफ्ते, नमक और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह चलाएं और एक मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
- गोभी के कोफ्ते तैयार हैं. कटे हरे धनिया से सजाकर रोटी या चावल के साथ गरमागरम सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
गोभी के कोफ्ते एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 गोभी, कद्दूकस की हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
गोभी के कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले 1 गोभी, कद्दूकस की हुई तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
गोभी के कोफ्ते बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह गोभी के कोफ्ते रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
गोभी के कोफ्ते बनाने के लिए 1 गोभी, कद्दूकस की हुई के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, गोभी के कोफ्ते को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
गोभी के कोफ्ते का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
गोभी के कोफ्ते एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT