गोभी मंचूरियन
Back
दाल-सब्‍जी पार्टी,लंच,डिनर

गोभी मंचूरियन

चाइनीज खाने के शौकीन हैं तो गोभी मंचूरियन की रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी. यहां जानें इसकी रेसिपी और जब मन करे इसे बनाएं और खिलाएं...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 400 ग्राम फूल गोभी
  • 4 चम्‍मच मैदा
  • 5 चम्‍मच कार्न फ्लोर
  • 5-6 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई
  • 2 प्याज, लम्बे कटे हुए
  • 2 चम्‍मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटी चम्मच अदरक पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 2 चम्‍मच टौमेटो सॉस
  • 1 छोटी चम्मच सोया सॉस
  • 1 छोटी चम्मच चिली सॉस
  • 1 छोटी चम्मच विनेगर
  • 1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- फूल गोभी पर नमक डालकर इन्‍हें गरम पानी में 5 मिनट के लिए डालकर रख दें.
- उसके बाद अच्छी तरह धोकर इनका पानी सूखने के लिए अलग रख दें.
- अब एक टेबल स्पून काॅर्न फ्लोर निकाल लें और बाकी काॅर्न फ्लोर को मैदे में मिलाकर पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें.
- इस घोल में 1/4 छोटी चम्मच नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं.
- कड़ाही में तेल डालकर गरम करें और गोभी के टुकड़ों को पेस्‍ट में डिप करके तेल में डालकर फ्राई करें.
- जब गोभी के टुकड़े गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इन्‍हें निकालकर प्‍लेट में रखते जाएं.

मंचूरियन साॅस बनाने की विधि
- बचे हूए कार्न फ्लोर में 1/2 कप पानी डालकर इसे अच्‍छी तरह फेंट लें.
- अब एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें और इसमें कटे प्याज और लहसुन डालकर हल्का गुलाबी होने तक भुनें.
- इसके बाद अदरक पेस्ट, हरी मिर्च डालकर, टौमेटो सॉस, चिल्ली सॉस, काॅर्न फ्लोर का घोल और सोया सॉस डालकर 1-2 मिनट तक अच्‍छी तरह पकाएं.
- इसके बाद सॉस में नमक और विनेगर डालकर मिलाएं और तले हुए गोभी डालकर कुछ देर और पकने दें.
- कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
- गरमागरम गोभी मंचूरियन तैयार है. इसे राइस या फिर अपनी पसंद के नूडलस के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (417 ratings)
4.3 avg from 417 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गोभी मंचूरियन एक लोकप्रिय पार्टी,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 400 ग्राम फूल गोभी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़ खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes