कश्मीरी मसाला राजमा
कश्मीरी के खाने का जायका ही अलग है और इसी का एक लाजवाब स्वाद है कश्मीरी मसाला राजमा की रेसिपी. यहां जानें इसे बनाने का तरीका...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 कप छोटा कश्मीरी राजमा
- 1 छोटा चम्मच खाने वाला सोडा
- 1 हरी मिर्च, लम्बाई में कटी हुई
- 2-3 बड़े चम्मच घी या तेल
- 1 ½ छोटा चम्मच जीरा
- 1 ½ छोटा चम्मच सोंठ पाउडर
- ½ कप दही
- 1 ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
- 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
- 1 ½ छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- 2 चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार
विधि
- राजमा को खाने वाला सोडा मिला के पानी में रातभर या फिर 8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- भीगे हुए राजमा को कूकर में डालकर उबाल लें और उबलने के बाद राजमा को छानकर अलग रख दें और इसका पानी फेंके नहीं.
- एक कड़ाही में तेल या घी डालकर गरम करें और फिर उसमें हींग और जीरा डालकर फ्राई कर लें.
- अब उसमें हरी मिर्च डालकर चलाएं और फिर उसमें धनिया पाउडर, सोंठ पाउडर, दही, अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह चलाएं.
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें राजमा और लाल मिर्च पाउडर डालकर पांच मिनट तक अच्छी मरह भून लें.
- उबले हुए राजमा का बचा हुआ पानी उसमें मिला दें या फिर 1 कप पानी मिला के धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
- 10 मिनट बाद गरम मसाला मिलाकर 1-2 मिनट तक और पकाएं.
- कश्मीरी राजमा तैयार है. कटे हरे धनिया से सजाकर राइस या रोटी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कश्मीरी मसाला राजमा एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कप छोटा कश्मीरी राजमा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
कश्मीरी मसाला राजमा बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप छोटा कश्मीरी राजमा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
कश्मीरी मसाला राजमा बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह कश्मीरी मसाला राजमा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
कश्मीरी मसाला राजमा बनाने के लिए 1 कप छोटा कश्मीरी राजमा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, कश्मीरी मसाला राजमा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
कश्मीरी मसाला राजमा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
कश्मीरी मसाला राजमा एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT