कश्‍मीरी चमन
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

कश्‍मीरी चमन

कश्‍मीर के खाने की खूशबू और स्‍वाद दोनों ही बहुत लाजवाब होता है. आज ही लंच या डिनर में ट्राई करें कश्‍मीरी चमन की रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम पनीर
  • 1/2 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्‍मच अदरक का पेस्‍ट
  • 1/2 चम्‍मच जीरा
  • 1 चम्‍मच गरम मसाला पाउडर
  • 1/2 चम्‍मच धनिया पाउडर
  • 1/4 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • 1 चम्‍मच कटा हरा धनिया
  • 2 चम्‍मच तेल/घी, चुटकीभर हींग, नमक स्‍वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- सबसे पहले पनीर को टुकड़ों में काट लें और अलग रख दें.
- अब एक पैन में एक चम्‍मच तेल डालकर गर्म करें और इसमें पनीर के टुकड़ों को सुनहरा भूरा होने तक तल लें.
- एक बॉउल में पनीर के टुकड़े, लाल मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्‍ट, हींग, धनिया पाउडर, हल्‍दी पाउडर और नमक मिलाकर 10 मिनट के लिए अलग रख दें.
- बाकी बचे तेल को पैन में डालकर गरम करें और पनीर के टुकड़ों को इसमें डालें और 3 से चार कप पानी डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं.
- धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए इसे पका लें.
- कश्‍मीरी चमन तैयार है. इसे कटे हरे धनिए से सजाकर रोटी या राइस के साथ सर्व करें.

ध्‍यान दें: पैन में तेल को अच्‍छी तरह गरम कर लें ताकि पनीर के टुकड़े तेल में अच्‍छी तरह फ्राई हो जाएं.
- पनीर को ज्‍यादा देर तक न पकाएं वरना ये कड़ा हो जाएगा.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (156 ratings)
3.9 avg from 156 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कश्‍मीरी चमन एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes