पनीर खुरचन

पनीर खुरचन

पनीर की क्रिस्पी और बेहद टेस्टी डिश है पनीर खुरचन. इसे बनाना बहुत आसान है. इस जायके को चखने के लिए जानें इसकी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम पनीर
  • 2 प्याज, पतले कटे, एक टमाटर, कटा, एक शिमला मिर्च, छोटे टुकड़ों में कटी, अदरक का एक इंच बड़ा टुकड़ा (कद्दूकस करें)
  • 2 हरी मिर्च, लम्बाई में कटी हुईं
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच कसूरी मेथी, पिसी, एक चुटकी हींग, एक बड़ी चम्मच मलाई (चाहें तो)
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- पनीर के लम्बे-लम्बे टुकड़े काट लें.
- तवे पर या कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करें.
- अब तेल में प्याज डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- जब प्याज सुनहरे हो जाएं तो इसमें शिमला मिर्च और टमाटर डालकर पकाएं.
- इन्हें 6 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और चलाते रहें.
- जब टमाटर नर्म हो जाएं और शिमला मिर्च पक जाएं तो इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, गरम मसाला, हींग और नमक डालकर मिलाएं.
- अब मसालों में अदरक और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें.
- फिर इसमें पनीर के टुकड़े डालकर मिलाएं. इसके बाद आंच तेज करके पनीर को भूनें और इसका पानी सुखा लें.
- सब्जी को चलाते रहें. पनीर को ब्राउन होने तक भूनें फिर इसमें मलाई और कसूरी मेथी डालकर मिलाएं.
- अब गैस बंद कर दें, तैयार है पनीर खुरचन. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म तंदूरी रोटी या नान के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (104 ratings)
4.3 avg from 104 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पनीर खुरचन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes