लौकी चने की दाल
चने की दाल के साथ लौकी का कॉम्बिनेशन खाने में बहुत ही उम्दा लगता है. आइए जानते हैं लौकी चने की दाल बनाने का तरीका...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम लौकी
- 100 ग्राम चना दाल
- 1 प्याज कटा हुआ
- 4-5 लहसुन की कलियां
- 1 इंच अदरक, बारीक कटा हुआ
- 2 छोटा चम्मच तेल, चुटकीभर हींग, एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, पानी आवश्यकतानुसार
विधि
- लौकी छीलकर धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
- मीडियम आंच में एक कूकर में तेल गर्म करने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें हींग और जीरा डालकर तड़काएं. अब प्याज, लहसुन और अदरक डालें.आप खीरा-चना दाल सलाद बनाना चाहते हैं यहां इसका तरीका
- प्याज सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- मसाले को तब तक भूनते रहें जब तक कि यह तेल न छोड़ने लगे. फिर भुने हुए मसाले में लौकी और चने की दाल डालकर मिक्स करें. 2-3 मिनट चलाने के बाद कूकर में थोड़ा पानी और नमक डालकर ढक्कन बंद कर दें.लौकी दो प्याजा
- 1-2 सीटी आने के आंच बंद कर दें. कूकर ठंडा होने पर ढक्कन खोलकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक सब्जी को और पकाएं.
- फिर इसमें हरा धनिया डालकर आंच बंद कर दें. लौकी चने की दाल तैयार है, रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म खाएं या सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लौकी चने की दाल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम लौकी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
लौकी चने की दाल बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम लौकी तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
लौकी चने की दाल बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह लौकी चने की दाल रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
लौकी चने की दाल बनाने के लिए 250 ग्राम लौकी के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, लौकी चने की दाल को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
लौकी चने की दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
लौकी चने की दाल एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT