लौकी मनपसंद

लौकी मनपसंद

मूंग दाल की मंगौड़ी और लौकी का बेहतरीन स्वाद है लौकी मनपसंद. अगर लौकी का कुछ अलग स्वाद चाहते हैं तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो लौकी, आधा कप मूंग दाल की बड़ी (मंगौड़ी)
  • 1 प्याज, बारीक कटी हुई
  • 5 कलियां लहसुन
  • 2-3 हरी मिर्च, कटी हुई
  • 1 एक टुकड़ा अदरक, कटा हुई
  • 2 टमाटर, कटे हुए
  • 2 चुटकी, हींग, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चौथाई चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 4-5 चम्मच तेल
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले लौकी को छील लें और छोटे टुकड़ों में काटकर अच्छी तरह धो लें.
- मिक्सर जार में कटी हुई प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर बारीक पेस्ट बना लें. इसे एक कटोरी में निकाल लें.
- फिर कटे हुए टमाटर को पीसकर बारीक पीस लें.
- अब एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम करें, जब तेल गरम हो जाए तब मंगौड़ी तेल में डालकर कड़छी से चलाते हुए भून लें.
- जब मंगौड़ी हल्की सुनहरी हो जाएं तो प्लेट में निकाल लें.
- अब एक कूकर में बाकी बचा हुआ तेल डालकर गर्म होने के लिए मध्यम आंच पर रखें. तेल गरम होने पर इसमें हींग और जीरा डालकर तड़का लें.
- जीरा भुनने के बाद प्याज लहसुन का पेस्ट डालकर 4-5 मिनट तक भूनें.
- अब भुने हुए मसाले में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर डालकर मिला लें. इसके बाद इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर तब तक भूने जब तक कि मसाला तेल न छोड़ने लगे.
- इसके बाद मसाले में तली हुई मंगौड़ी और कटी हुई लौकी डालकर अच्छी तरह मिला लें और सब्जी में करीब 1 कप पानी और नमक डालकर कूकर का ढक्कन बंद कर दें.
- कूकर में 2 सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें.
- प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलकर सब्जी को कड़छी से चलाएं. इसमें गरम मसाला पाउडर औरा कटा हुआ हरा धनियां डालकर मिला लें.
- स्वादिष्ट लौकी मनपसंद की सब्जी तैयार है.
- सब्जी को रोटी, चावल , पराठे या पूरी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (78 ratings)
4.2 avg from 78 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लौकी मनपसंद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो लौकी, आधा कप मूंग दाल की बड़ी (मंगौड़ी) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes