मलाई पनीर

मलाई पनीर

पनीर का एक और मजेदार स्वाद है मलाई पनीर. इसे बनाने में कोई झंझट नहीं है और यह टेस्ट में लाजवाब है, तो अब इस रेसिपी के साथ खाने को बनाएं खास...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 ग्राम पनीर, एक बड़ा प्याज, कटा हुआ, एक चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, आधा कप क्रीम (मलाई), लो फैट, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/8 चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1/8 चम्मच कसूरी मेथी, पिसी हुई
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें.
- अब पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें. इसमें प्याज डालकर मध्यम आंच पर हल्के ब्राउन होने तक फ्राई करें.
- इसके बाद प्याज में लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर कुछ सेकेंड तक पकाएं.
- जब पेस्ट की कच्ची खुशबू आना बंद हो जाए तो आंच धीमी करके इसमें धनिया, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर चलाएं.
- कुछ सेकेंड मसालों को पकाने के बाद इसमें पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स करें.
- इसके बाद पैन में क्रीम डालें और चलाएं. इसे 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- अब पनीर में नमक, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर मिलाएं.
- इसके बाद गैस बंद कर दें. तैयार है मलाई पनीर. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म रोटी, नान के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (283 ratings)
4.3 avg from 283 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मलाई पनीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पनीर, एक बड़ा प्याज, कटा हुआ, एक चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, आधा कप क्रीम (मलाई), लो फैट, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes