मुगलई काजू आलू
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

मुगलई काजू आलू

आलू और काजू से बनी शाही अंदाज की मुगलई काजू आलू की सब्‍जी आपकी पार्टी के खाने की शान बन सकती है. आइए जानें, इसे घर पर बनाने की लजीज रेसिपी... 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 300 ग्राम आलू, छोटे आकार के
  • 4 चम्मच काजू, भिगाए हुए
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक
  • 1 छोटा चम्मच लहसुन, आधा छोटा चम्मच शाही जीरा
  • 1 तेज पत्ता
  • 2 प्याज, बारीक कटे हुए, एक चुटकी हल्दी, एक छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 2 चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ
  • 1/4 कप दही, फेंटा हुआ
  • 1 कप तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- एक पैन में तेल गरम करें और आलू को सुनहरा फ्राई कर लें.
- काजू, अदरक और लहसुन को मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना लें.
- एक पैन में तेल गरम कर शाही जीरा का तड़का लगाएं और फिर उसमें प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लें.
- अब उसमें हल्दी और गरम मसाला डालकर चलाएं.
- थोड़ी देर बाद उसमें काजू का पेस्ट और दही डालकर चलाएं और फिर उसमें 3 बड़े चम्मच दूध और पानी डालकर ग्रेवी को 5 मिनट तक पकाएं.
- 5 मिनट बाद आलू और धनिया डालकर हल्की आंच पर फिर से इसे पकाएं.
- जब आलू पक जाएं तो हरे धनिये से गार्निश करके इसे चपाती या पुलाव के साथ सर्व करें.

ध्‍यान दें: आप चाहे तो मुगलई काजू आलू में थोड़े से मटर भी डाल सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (421 ratings)
4.3 avg from 421 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मुगलई काजू आलू एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 300 ग्राम आलू, छोटे आकार के और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes