मशरूम पनीर मखानी
कम मसालों में बनाई जाने वाली मशरूम पनीर मखानी की डिश को लंच या डिनर में बनाया जा सकता है. क्रीम और पनीर इस रेसिपी का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 200 ग्राम पनीर
- 20 मशरूम, कटे हुए
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 5 कली लहसुन, बारीक कटा हुआ
- 1/2 चम्मच जीरा
- 2 बड़े चम्मच टमाटर प्यूरी
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 चम्मच मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 2 चम्मच ताजी क्रीम
- 1 चम्मच बटर
विधि
- पनीर को चौकोर टुकड़ों में काटकर अलग रख लें.
- अब पैन में बटर डालकर उसे गरम करें. जब बटर गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, हरी मिर्च, कटा प्याज डालकर चलाएं और इसी बीच में लहसुन डाल कर 2 मिनट तक उसे भूनें.
- अब भूने हुए प्याज में मशरूम डालकर फ्राई करें.
- जब मशरूम अपना रस छोड़ने लगे तो उसमें टमाटर की प्यूरी, लाल मिर्च पाउडर और नमक
डालकर चलाएं.
- 5 बाद उसमें पनीर के टुकड़े, गरम मसाला पाउडर और ग्रेवी के लिए थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब पैन को ढककर धीमी आंच पर 10 मिनट तक सब्जी को पकाएं.
- जब सब्जी तैयार हो जाए तब गैस बंद करके उसमें पहले फेंटी हुई क्रीम डालकर मिक्स करें.
- मशरूम पनीर मखानी तैयार है. हरी धनिया से गार्निश करके नान या राइस के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मशरूम पनीर मखानी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मशरूम पनीर मखानी बनाने के लिए सबसे पहले 200 ग्राम पनीर तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मशरूम पनीर मखानी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह मशरूम पनीर मखानी रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मशरूम पनीर मखानी बनाने के लिए 200 ग्राम पनीर के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मशरूम पनीर मखानी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मशरूम पनीर मखानी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मशरूम पनीर मखानी एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT