पालक की कढ़ी
कढ़ी में पालक का मजेदार टेस्ट चखने के लिए यहां सीखें पालक की कढ़ी बनाने का आसान तरीका..
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 2 कप पालक, कटी हुई
- 2 कप खट्टी छाछ (मट्ठा), चाहें तो खट्टा दही
- 2 कप बेसन
- 2 हरी मिर्च
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच मेथी दाना, एक चुटकी हींग
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- अगर आप दही इस्तेमाल कर रहें तो इसमें एक कप पानी डालकर मथनी से अच्छी तरह मथ लें.
- फिर दही या छाछ में बेसन डालकर अच्छी तरह घोल लें, ध्यान रहे बेसन के गुलठे न पड़ें.
- अब गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और मेथी दाना डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- जब मेथी दाने, जीरे का रंग बदल जाए तो इसमें हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और हींग डालकर 15 सेकंड तक चलाते हुए पकाएं.
- इसके बाद कड़ाही में पालक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- फिर पालक में आधा कप पानी डालकर इसे ढक दें और 5 से 6 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- अब कड़ाही से ढक्कन हटाकर छाछ-बेसन का घोल, लाल मिर्च पाउडर और नमक पालक में डालकर इसे लगातार चलाते रहें.
- जब कढ़ी में उबाल आ जाए तो इसे चलाना बंद कर दें और धीमी आंच पर कढ़ी को पकने दें.
- कढ़ी ज्यादा गाढ़ी लग रही हो तो इसमें थोड़ा और पानी मिलाकर पकाएं.
- कढ़ी को 20 से 25 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
- यह अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें. तैयार है पालक की कढ़ी. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके चावल और रोटी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पालक की कढ़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप पालक, कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पालक की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप पालक, कटी हुई तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पालक की कढ़ी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह पालक की कढ़ी रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पालक की कढ़ी बनाने के लिए 2 कप पालक, कटी हुई के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पालक की कढ़ी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पालक की कढ़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पालक की कढ़ी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT