मेथी पनीर

मेथी पनीर

मेथी पनीर की सब्जी का स्पेशल टेस्ट आपके खाने को खास बना देगा. तो फटाफट ट्राई करें यह रेसिपी -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • बारीक कटी हुई मेथी 2 कप, एक कप पनीर चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/4 कप दूध
  • 2 प्याज बारीक कटे हुए, बारीक कटे हुए 2 टमाटर, एक छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
  • 7 से 8 कलियां लहसुन की कटी हुईं
  • 10 से 15 काजू कटे हुए, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक, पानी, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरे का तड़का लगाएं.
- इसके बाद कड़ाही में प्याज, लहसुन और अदरक डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- प्याज हल्का सुनहरा हो जाए, तो इसमें टमाटर, काजू और नमक डालें.
- जब टमाटर नर्म होकर पक जाएं, तब गैस बंद कर दें. अब इसे ठंडा करके मिक्सर में ग्राइंड कर लें. सब्जी के लिए ग्रेवी तैयार है.
- अब गैस पर कड़ाही मे तेल गर्म करें. इसमें पनीर के टुकड़े डालकर हल्के सुनहरे होने तक फ्राई करें. फिर पनीर को एक प्लेट में निकाल लें.
- इसके बाद कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. अब इसमें मेथी डालकर मध्यम आंच पर 3 मिनट तक पकाएं.
- फिर मेथी में लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर पकाएं.
- अब इसमें सब्जी के लिए तैयार की गई ग्रेवी डालें.
- इसके बाद कड़ाही में पानी डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- फिर फ्राइड पनीर और दूध डालें. इसे 5 से 6 मिनट तक या ग्रेवी को हल्का गाढ़ा होने तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- अब गैस बंद कर दें. लीजिए तैयार है लजीज मेथी पनीर. हरे धनिया से गार्निश करने के बाद नान या मिस्सी रोटी के साथ परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (290 ratings)
4.4 avg from 290 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मेथी पनीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे बारीक कटी हुई मेथी 2 कप, एक कप पनीर चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes