बूंदी और अनार का रायता

बूंदी और अनार का रायता

रायते में अनार और बूंदी का मिल-जुला स्वाद बड़ा मजेदार लगता है. इस टेस्ट को ट्राई करने के लिए पेश है ईजी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप बूंदी, आधा कप अनार दाने
  • 2 कप दही, एक चम्मच भुना जीरा पाउडर, आधा चम्मच रायता मसाला, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार काला नमक

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- बर्तन में दही डालें. फिर इसमें भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर, रायता मसाला और काला नमक डालें.
- अब दही को अच्छी तरह फेंटे और सारी सामग्री मिलाएं. दही की कन्सिसटेंसी के लिए इसमें एक बड़ा चम्मच पानी डालकर मिक्स करें.
- इसके बाद दही मिक्सचर में बूंदी और अनारदाने डालकर मिलाएं.
- तैयार है बूंदी और अनार का रायता. इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा करें. फिर खाने के साथ परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (53 ratings)
4.1 avg from 53 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बूंदी और अनार का रायता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप बूंदी, आधा कप अनार दाने और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes