मखाने का रायता

मखाने का रायता

रायते का कोई अलग और नया स्वाद आजमाना है तो फटाफट तैयार करें मखाने के रायते की यह टेस्टी रेसिपी -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप दही
  • 2 कप मखाने
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच रायता मसाला, एक चुटकी गरम मसाला पाउडर
  • स्वादानुसार नमक या सेंधा नमक

🍳 विधि

- गैस पर कड़ाही गर्म करें. इसमें मखाने डालकर मध्यम आंच पर भून लें.
- मखाने हल्के सुनहरे होने तक भूनें और गैस बंद कर दें.
- अब मखाने एक प्लेट में निकालकर ठंडे करके मिक्सर में दरदरे पीस लें.
- इसके बाद बर्तन में दही डालकर फेंटें. इसमें रायता मसाला, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर, काला नमक और नमक या सेंधा नमक डालकर मिक्स करें.
- फिर दही के मिक्सचर में मखाने डालकर मिलाएं. रायता गाढ़ा लग रहा हो तो इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिक्स कर सकते हैं.
- तैयार है मखाने का रायता. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके खाने में या पराठों के साथ परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (150 ratings)
4.2 avg from 150 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मखाने का रायता एक लोकप्रिय रायता रेसिपी है, जिसे एक कप दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes