पुदीना-धनिया का रायता

पुदीना-धनिया का रायता

धनिया और पुदीना पत्तियों के स्वाद का एक मजेदार मेल है पुदीना-धनिया का रायता. जानें इसकी आसान रेसिपी और चखें एक लजीज जायका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप दही
  • 3/4 कप पुदीना पत्तियां, कटी
  • 1/2 कप धनिया पत्तियां, कटी, एक प्याज, बारीक कटा, एक हरी मिर्च, कटी हुई, एक चम्मच रायता मसाला
  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मिक्सर जार में धनिया, पुदीना पत्तियां, हरी मिर्च और एक चम्मच पानी डालें.
- अब इसे मिक्सर में बारीक पीस लें.
- दही को अच्छी तरह फेंट कर इसमें प्याज, चाट मसाला, रायता मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं.
- इसके बाद दही के मिक्सचर में पुदीना और धनिया का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- तैयार है पुदीना-धनिया का रायता. इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें फिर बिरयानी, पुलाव या खाने के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (111 ratings)
4.4 avg from 111 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पुदीना-धनिया का रायता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes