बंगाली मिष्टी पुलाव

बंगाली मिष्टी पुलाव

बंगाल में मिठाइयों के अलावा और भी बहुत कुछ है जो खासा पसंद किया जाता है. यहां हम बता रहें मिष्टी पुलाव बनाने का तरीका. जिसका खट्टा-मीठा स्वाद आपके मुंह में पानी ला देगा...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप बासमती चावल
  • 2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 3 बड़ा चम्मच चीनी
  • 4 लौंग
  • 4 इलायची
  • 1 तेजपत्ता
  • 2 बड़ा चम्मच काजू
  • 2 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 4 कप पानी
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बर्तन में चावल को पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दें.
- इसके बाद पानी निथारें और चावल को एक तरफ रख दें.
- मध्यम आंच में एक पैन में घी डालकर लौंग, हरी इलायची और तेजपत्ता डालें.
- फिर इसमें चावल, हल्दी पाउडर, चीनी, नमक मिलाएं और 3-4 मिनट तक पकाएं.
- अब काजू, पानी और किशमिश डालें और मिलाएं.
- एक बार उबल आने पर आंच कम करें और 15 मिनट तक कम आंच पर पकाएं.
- आंच बंद करें और गर्मागर्म बंगाली मिष्टी पुलाव सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (183 ratings)
3.6 avg from 183 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बंगाली मिष्टी पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप बासमती चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes