मसाला भात

मसाला भात

मसाला भात महाराष्ट्रियन डिश है. इसका बेहतरीन जायका देता है लाजवाब टेस्ट. तो फटाफट देखें इसकी रेसिपी और घर पर बनाएं यह मसालेदार भात...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप बासमती चावल, बैगन 2-3, छोटे टुकड़ों में कटे हुए, आधा कप सूखा नारियल, कद्दूकस
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 2 चम्मच साबुत धनिया
  • 2 लौंग
  • 2 छोटी इलायची
  • 1 तेजपत्ता
  • 8-10 काजू
  • 2 बड़ा चम्मच मूंगफली
  • 2 चम्मच तेल
  • 2 कप पानी
  • 5-6 किशमिश, आधा कप हरा मटर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चौथाई चम्मच हल्दी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- चावल को पानी में 30 मिनट तक के लिए भिगोकर रखें और फिर छानकर अलग कर लें.
- मध्यम आंच में एक पैन में लाल मिर्च, साबुत धन‍िया, घिसा नारियल और जीरा मिलाकर 2 मिनट तक भूनें और फिर ठंडा होने दें.
- इसके बाद इन मसालों को मिक्‍सर में थोड़ा-सा पानी डालकर पेस्ट बना लें.
- अब एक बड़े बरतन में तेल डाल कर गरम करें, फिर इसमें जीरा, लौंग, तेज पत्‍ता, किशमिश, काजू और इलायची डाल कर हल्का भून लें.
- फिर साबुत धनिया, हल्‍दी पाउडर, मूंगफली , मटर और नमक डालें और 3-4 मिनट तक भूने फिर इसमें बैगन डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- अब इसमें चावल और पानी डाल कर 3-4 मिनट के लिए पकने दें.
- आंच हल्‍की कर दें और बीच-बीच में चलाते रहें. चावल से पूरा पानी सूख जाने दें.
- जब चावल पक जाए तो गैस बंद करें व इस पर धनिया और नारियल डालें.
- मसाला भात तैयार है. मनपसंद रायता या सब्जी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (137 ratings)
4.3 avg from 137 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मसाला भात एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप बासमती चावल, बैगन 2-3, छोटे टुकड़ों में कटे हुए, आधा कप सूखा नारियल, कद्दूकस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes