पनीर पुलाव

पनीर पुलाव

पुलाव की झटपट और खास रेसिपी चाहिए तो यहां जानें टेस्टी पनीर पुलाव बनाने का आसान तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1.5 कप चावल
  • 250 ग्राम पनीर, चौकोर टुकड़ो में कटा, एक प्याज, पतला कटा हुआ, अदरक का आधा इंच बड़ा टुकड़ा, लहसुन की 3 कलियां, छिली, एक हरी मिर्च, कटी, एक चम्मच पुलाव या बिरयानी मसाला
  • 2 तेज पत्ता, एक चम्मच नींबू का रस, एक बड़ी चम्मच धनिया पत्तियां, बारीक कटी
  • 3 कप पानी
  • स्वादानुसार नमक, घी या तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले चावल को धोकर 30 मिनट के पानी में भिगोकर रख दें.
- अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को ओखली में डालकर पीसें.
- अब कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करें.
- तेल में पनीर डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
- फिर प्लेट में किचन पेपर लगाकर फ्राइड पनीर को इसमें निकाल लें और गैस बंद कर दें.
- इसके बाद एक अलग पैन में तेल डालें और गैस पर गर्म करने रखें.
- अब तेल में तेज पत्ते डालें.
- जैसे ही तेज पत्ते का रंग बदल जाए तो इसमें प्याज डालकर हल्के सुनहरे होने तक मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- फिर प्याज में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर 10 सेकंड पकाएं.
- इसके बाद पैन में धनिया पत्तियां और पुलाव या बिरयानी मसाला डालकर 5 सेकंड पकाएं.
- फिर चावल का पानी निकाल चावल को पैन में डालें और सारी सामग्री अच्छी तरह मिलाएं.
- अब चावल में पानी और नमक डालकर पैन को ढककर चावल को धीमी आंच पर पकने दें.
- जब चावल नर्म होकर पक जाएं तो इसमें नींबू का रस डालकर मिलाएं और इनका सारा पानी सूख जाने दें.
- इसके बाद चावल में फ्राइड पनीर डालकर मिलाएं और पुलाव को ढककर धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं.
- फिर गैस बंद कर दें. तैयार है पनीर पुलाव अब इसे खाने की थाली में या रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (116 ratings)
4.2 avg from 116 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पनीर पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1.5 कप चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes