तवे पर बनाएं चीज गार्लिक ब्रेड

तवे पर बनाएं चीज गार्लिक ब्रेड

बाहर की चीज गार्लिक ब्रेड खाना पसंद नहीं करते हैं तो आजमाएं यह तरीका और झटपट पर घर में बनाएं यह मजेदार स्नैक्स. वो भी तवे पर...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3-4 ब्रेड
  • 4 बड़ा चम्मच मक्खन
  • 3 बड़ा चम्मच चीज
  • 1 कप दूध, आधा चम्मच ऑरिगेनो, आधा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 2 चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ी कटोरी सब्जियां (शिमला मिर्च, गोभी, प्याज बारीक कटी)
  • 1 बड़ा चम्मच आटा, आवश्यकतानुसार तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मध्यम आंच में एक कड़ाही रखें.
- फिर इसमें 2 मक्खन डालें और पिघलने के बाद आटा डालकर चलाते हुए सुनहरा भूनें.
- अब इसमें दूध डालें और हल्के हाथ से चलाते रहें ताकि आटे में गांठ न पड़ें.
- जैसे ही आटे में बुलबुले आने लगे तो इसमें कटी हुई सब्जिया डालें और मिक्सकर पकाएं.
- इसके बाद इसमें नमक और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालें और 3 मिनट तक पकाएं.
- ब्रेड पर लगाने के लिए पेस्ट तैयार हो चुका है.
- अब ब्रेड के टुकड़ों पर चम्मच से मक्खन, लहसुन का पेस्ट, तैयार किया हुआ मिश्रण, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च, ऑरिगेनो छिड़के और चीज कद्दूकस कर लें.
- इसी प्रक्रिया से सभी ब्रेड तैयार कर लें.
- इसके बाद धीमी आंच में तवे में तेल लगाएं और ब्रेड स्लाइस रखें. इसे 2 मिनट तक ढककर रखें.
- ढक्कन हटाएं और प्लेट में चीज गार्लिक ब्रेड निकालकर सर्व करें.
- यहां देखें वीडियो http://goo.gl/SVB9rp
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (202 ratings)
4 avg from 202 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तवे पर बनाएं चीज गार्लिक ब्रेड एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3-4 ब्रेड और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes