पनीर पकौड़े

पनीर पकौड़े

पनीर के पकौड़े बनाना बेहद आसान है और इनके लाजवाब स्वाद को तो सभी पसंद करते हैं. अगर आप भी इन्हें स्नैक्स में सर्व करना चाहते हैं तो जानें रेसिपी..

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप पनीर के टुकड़े, एक कप बेसन, एक चुटकी हींग, एक चुटकी हल्दी पाउडर, आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चुटकी गरम मसाला पाउडर, आधा छोटा चम्मच अजवायन, आवश्यकतानुसार चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक, आवश्यकतानुसार पानी, तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- बर्तन में बेसन, हींग, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर, अजवायन नमक और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- बेसन के घोल में गुलठे नहीं पड़ने चाहिए. घोल न ज्यादा गाढ़ा हो न पतला.
- अब कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
- इसके बाद एक पनीर का टुकड़ा बेसन के घोल में डुबोकर तेल में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरे होने तक फ्राई करें.
- प्लेट में किचन पेपर लगाकर इसमें फ्राइड पकौड़ा निकाल लें.
- इसी तरह सभी पनीर के पकौड़े तल लें. एक साथ 3 से 4 पकौड़े फ्राई करें.
- तैयार हैं पनीर के पकौड़े. अब इन पर चाट मसाला छिड़ककर सॉस, चटनी और गर्मागर्म चाय के साथ एंजॉय करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (237 ratings)
4.1 avg from 237 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पनीर पकौड़े एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप पनीर के टुकड़े, एक कप बेसन, एक चुटकी हींग, एक चुटकी हल्दी पाउडर, आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes