राइस कटलेट

राइस कटलेट

कटलेट्स का एक अलग टेस्ट है राइस कटलेट. इन्हें चखना है तो फटाफट पढ़ें यह रेसिपी और बनाएं टेस्टी स्नैक्स या ब्रेकफास्ट...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप चावल, पके हुए, एक उबला आलू
  • 3 बड़े चम्मच बेसन, एक प्याज, बारीक कटा, एक हरी मिर्च, बारीक कटी
  • 2 बड़ी चम्मच धनिया पत्तियां, बारीक कटी, एक चुटकी हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें.
- अब बर्तन में चावल, आलू, बेसन, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्तियां, लाल मिर्चस हल्दी, गरम मसाला, धनिया पाउडर और नमक डालकर सभी को अच्छी तरह मैश करके मिक्स करें.
- अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्की बनाकर प्लेट में रख लें.
- इसके बाद पैन में या तवे पर 3 से 4 बड़े चम्मच तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
- फिर 3 से 4 टिक्की तवे पर या पैन पर रखकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- कटलेट्स को सुनहरे होने तक फ्राई करें इन्हें पलटकर दूसरी तरफ से भी फ्राई कर लें.
- अब प्लेट में किचन पेपर लगाकर इसमें फ्राइड कटलेट्स निकाल लें. इसी तरह सभी कटलेट फ्राई करें.
- तैयार हैं राइस कटलेट. इन्हें सॉस, चटनी या चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (423 ratings)
4.2 avg from 423 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राइस कटलेट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप चावल, पके हुए, एक उबला आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes