नमकीन राइस पैनकेक
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

नमकीन राइस पैनकेक

अगर चावल बच जाएं तो इससे टेस्टी पैनकेक बनाए जा सकते हैं. ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के तौर पर इनका स्वाद लिया जा सकता है. जानें क्या है ये पैनकेक बनाने का तरीका -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप पके चावल
  • 5 चम्‍मच गाजर, कद्दूकस की हुई
  • 5 चम्‍मच हरे प्‍याज, बारीक कटे
  • 1/2 कप पत्‍ता गोभी कटी हुई
  • 1/4 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप बेसन
  • 1/2 चम्‍मच हल्दी पाउडर
  • 1/4 चम्‍मच हींग
  • 2 चम्‍मच हरी मिर्च, कटी हुई
  • 2 चम्‍मच दही
  • 2 चम्‍मच हरा धनिया, नमक स्‍वादानुसार
  • 1 कप तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- एक बाउल में सभी सामग्रियों को डालकर अच्‍छी मिक्‍स करें.
- अब इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं.
- घोल ज्‍यादा पतला ना करें वरना पैन केक ठीक से नहीं बनेंगे.
- एक नॉन स्‍टिक पैन गर्म करें और इस पर आधा चम्‍मच तेल डालें.
- अब चम्मच की सहायता से तैयार घोल को पैन में डालकर गोल पैन केक की शेप दें.
- पैनकेक के किनारों पर तेल लगाएं और इसे सुनहरा भूरा होने तक पकाएं.
- इसे पलट कर दूसरी साइड से भी ऐसे ही पका लें.
- अब इसी प्रकार से सभी पैनकेक तैयार कर लें.
- तैयार पैनकेक को चटनी या सॉस के साथ गरमागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (463 ratings)
3.9 avg from 463 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नमकीन राइस पैनकेक एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 2 कप पके चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes