समोसा रोल
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

समोसा रोल

स्‍नैक्‍स में समोसा काफी पसंद किया जाता है. आइए इसकी रेसिपी में डालते हैं थोड़ा सा ट्विस्‍ट और बनाते हैं समोसा रोल की रेसिपी... 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • मसाला बनाने के लिए
  • 4 आलू, उबले हुए
  • ½ कप हरे मटर, उबले हुए
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच सौंफ, कुटी हुए
  • 1 चम्मच हरी मिर्च, बारीक कटी
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 2 चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक, समोसे का आटा
  • 1 कप मैदा
  • 2 बड़े चम्मच सूजी
  • ½ छोटा चम्मच नमक
  • 3 बड़े चम्मच तेल
  • 1/3 कप पानी
  • 2 कप तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- एक बाउॅल में मैदा, सूजी, नमक, तेल और पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें.
- अब इसे गीले सूती कपड़े से ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें.
- मसाला बनाने के लिए आलू को छीलकर मसल लें और उसमें उबले मटर मिला दें.
- अब उसमें नमक, हरी मिर्च, गरम मसाला, सौंफ पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला दें.
- तैयार भरावन को 2 भाग करके अलग रख दें.
- अब गूंथे हुए आटे को थोड़ी देर और गूंथ लें, फिर उसके दो भाग कर लें.
- अब एक भाग लेकर उसे रोटी की तरह बेल लें और भरावन का मसाला इस रोटी के एक भाग में फैला दें.
- इस रोटी को 5-6 बार रोल कर दें और हल्‍का सा पानी लगाकर रोल को चिपका दें.
- अब एक तेज धार के चाकू से करीब आधे इंच पतले टुकड़े काट लें.
- आटे के दूसरे हिस्से को भी इसी तरह बेल कर काट लें.
- अब एक कटोरे या बॉउल में मैदे को पानी में मिला के पतला घोल बना लें.
- कड़ाही में तेल डाल कर मध्यम आंच पर गरम करें और बनाएं गए रोल्‍स को मैदे के घोल में डूबा कर गरम तेल में डालकर मध्‍यम आंच पर तल लें.
- जब रोल्‍स सुनहरे और कुरकुरे होने हो जाएं तो इन्‍हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें.
- गरम गरम समोसा रोल्‍स को अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (68 ratings)
4 avg from 68 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

समोसा रोल एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे मसाला बनाने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes