बाजरा लौकी थेपला
गुजराती खाना कम तेल और मसाले में बना होता है. बाजरा लौकी थेपला कम मसालेदार खाना खाने वाले लोगों को जरूर पसंद आएगा. आइए जानें इसकी रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 कप बाजरे का आटा
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1/3 कप दही
- 1/2 कप तेल, आधा चम्मच जीरा
- 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 कप लौकी, कद्दूकस किया हुआ
- 2 चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
- 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटी चम्मच तिल, चुटकीभर हींग, आधा छोटा चम्मच नमक
विधि
- एक बड़े बर्तन में बाजरे का आटा और गेहूं का आटा डाल कर मिला लें और फिर उसमें कद्दूकस की हुई लौकी, नमक, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च, 1 चम्मच तेल, तिल, हींग, जीरा, हल्दी पाउडर, हरा धनिया और दही डाल कर मिला अच्छी तरह मिला लें.
- अब उसमें जरूरत के अनुसार पानी डाल कर नरम आटा गूंथकर 15 मिनट के लिए ढक कर रख दें.
- हाथों पर हल्का सा तेल लगा कर आटे को मसल कर चिकना कर लें और अब इस आटे से लोइयां बना लें.
- एक लोई को गेहूं के आटे में लपेटकर इसे रोटी की तरह बेल लें.
- गैस पर तवा गर्म करें और उसमें तैयार थेपले को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें.
- बाकी की लोई से इसी तरह थेपला तैयार करके उन्हें सेंक लें.
- बाजरा लौकी थेपला तैयार है. इसे अपनी मनपसंद सब्जी, चटनी, अचार या दही के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बाजरा लौकी थेपला एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे 1 कप बाजरे का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
बाजरा लौकी थेपला बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप बाजरे का आटा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
बाजरा लौकी थेपला बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह बाजरा लौकी थेपला रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
बाजरा लौकी थेपला बनाने के लिए 1 कप बाजरे का आटा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, बाजरा लौकी थेपला को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
बाजरा लौकी थेपला का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
बाजरा लौकी थेपला एक लोकप्रिय इंडियन वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT