ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- मैदा गूंदने के लिए -, एक कप मैदा
- 2 बड़े चम्मच मैदा (घोल बनाने के लिए)
- ¼ छोटी चम्मच अजवायन
- ¼ छोटा चम्मच नमक
- 2 बड़े चम्मच तेल, भरावन के लिए -
- 4 उबले आलू
- 2 से 3 बड़े चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, एक छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
- 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- सबसे पहले बर्तन में मैदा छान लें. इसमें नमक, अजवायन और तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब मैदे के मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंद लें.
- इसके बाद 15 से 20 मिनिट के लिए आटा ढककर रख दें.
आलू का भरावन तैयार करने के लिए -
- आलू को छील कर मैश कर लें.
- अब आलू में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट और हरा धनिया डालकर मिलाकर भरावन तैयार कर लें.
भाकरवड़ी बनाने का तरीका -
- गुंदा हुआ मैदा 2 भागों में बांट लें.
- मैदे के एक भाग को मसलकर लोई बना लें. लोई की पतली पूरी बेल लें.
- अब पूरी के ऊपर आलू का आधा भरावन रखकर, चम्मच से दबाते हुए चारों तरफ पतला एक जैसा बिछा दें.
- पूरी के ऊपर भरावन की पिठ्ठी लगाने के बाद, पूरी को एक तरफ से मोड़ते हुए रोल बना लें.
- इसके बाद कटोरे में 2 बड़े चम्मच मैदा और थोड़ा पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लें.
- रोल के किनारों पर घोल लगाकर, रोल के दोनों खुले किनारों को दबाकर बंद कर दें.
- अब रोल के 1/2 सेमी की चौंड़ाई के टुकड़े काट लें.
- इसी तरह मैदे के दूसरे भाग से भी रोल तैयार करके, टुकड़े काट लें.
- भाकरवड़ी फ्राई करने के लिए गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें.
- इसके बाद मैदे के टुकड़ों को मैदे के घोल में डुबोकर निकालें. अब इसे तेल में डालकर मध्यम आंच पर चारों तरफ से ब्राउन होने तक फ्राई करें.
- इसी तरह से सभी भाकरवड़ी मैदे के घोल में लपेटकर तेल में तलकर प्लेट में निकाल लें.
- लीजिए तैयार है टेस्टी और क्रिस्पी आलू भाकरवड़ी. गर्मागर्म भाकरवड़ी हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसें.
नोट - यह रेसिपी पकवानगली के यूजर अभिनव श्रीवास्तव ने भेजी है. अपनी रेसिपी भेजने के लिए क्लिक करें: www.pakwangali.in/ugc.php
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आलू भाकरवड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे मैदा गूंदने के लिए -, एक कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह स्टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
आलू भाकरवड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मैदा गूंदने के लिए -, एक कप मैदा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
आलू भाकरवड़ी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह आलू भाकरवड़ी रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
आलू भाकरवड़ी बनाने के लिए मैदा गूंदने के लिए -, एक कप मैदा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, आलू भाकरवड़ी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
आलू भाकरवड़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
आलू भाकरवड़ी एक लोकप्रिय स्टार्टर्स वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT