गुजराती मीठा खिचड़ो
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,हेल्‍दी फूड

गुजराती मीठा खिचड़ो

मीठा खिचड़ो एक गुजराती डिश है जोकि चोकर से बनती है. हालांकि यह खास मौके पर बनाई जाती है. पर आप किसी खास अवसर का इंतजार क्यों करें. देखें इसकी रेसिपी और फटाफट बनाए यह खिचड़ो...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप गेहूं का चोकर, आधा लीटर दूध, आधा बड़ा चम्मच घी, आधा कप चीनी
  • 1 चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
  • 5-6 किशमिश
  • 5 काजू
  • 4 बादाम
  • 4 अखरोट, बारीक कटा हुआ

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- मध्यम आंच पर एक पैन में घी गर्म करें फिर इसमें चोकर डालकर सेंक लें.
- अब दूध मिलाकर चम्मच से हिलाएं. फिर इसमें शक्कर डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.
- इसे लगातार चम्मच से हिलाते रहें ताकि चोकर पैन में चिपके नहीं.
- जब यह मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें इलायची पाउडर और सारे ड्राई फ्रूट्स डाल दें.
- 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार खिचड़ो को ठंडा या गर्म जैसे चाहें सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (25 ratings)
4 avg from 25 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गुजराती मीठा खिचड़ो एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे 1 कप गेहूं का चोकर, आधा लीटर दूध, आधा बड़ा चम्मच घी, आधा कप चीनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes