हैदराबादी डबल का मीठा

हैदराबादी डबल का मीठा

यह एक हैदराबादी स्वीट डिश है जो पूरे देश के अधिकतर शहरों में बनाई जाती है खासतौर पर रमजान के महीने में. आइए सीखते हैं इसे घर पर बनाना....

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 8 सफेद ब्रेड
  • 1 कप दूध
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी
  • 3 बड़ा चम्मच क्रीम
  • 2 बड़ा चम्मच देसी घी
  • 7-8 बादाम, छिले और पतले टुकड़े में कटे हुए
  • 5-6 पिस्ता, बारीक कटा हुआ
  • 5 पखुंड़ियां केसर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहले ओवन को 170 डिग्री सेंटिग्रेड पर प्री-हीट कर लें.
- नॉनस्टिक पैन में दूध डालें और मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए लिए रखें.
- एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में चीनी और दो बड़ा चम्मच पानी डालकर गाढ़ी चाशनी बना लें.
- टोस्टर में ब्रेड के स्लाइस टोस्ट कर लें.
- दूध उबलने पर इसमें क्रीम डालकर मिला लें और गाढ़ा होने तक पकाएं.
- टोस्ट के दोनों साइड थोड़ा-सा घी लगाएं और फिर इन्हें तिकोने आकार में काट लें.
- टोस्ट को चाशनी में डुबोकर एक ओवन प्रूफ डिश में रखें. फिर इस पर दूध और क्रीम का मिश्रण डाल और बची हुई चाशनी ऊपर से डाल दें.
- बादाम, पिस्ता और केसर छिड़क दें और गरम ओवन में 5-6 मिनिट के लिए बेक करें.
- गरमागरम डबल का मीठा सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (66 ratings)
3.9 avg from 66 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हैदराबादी डबल का मीठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 8 सफेद ब्रेड और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes