आम्र खंड

आम्र खंड

गुजरात और महाराष्ट्र की खास स्वीट डिश है श्रीखंड. सिंपल श्रीखंड तो आपने बनाया ही होगा, पर अब जब आम का सीजन आ ही गया है तो बनाएं यह आम्र खंड...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 आम
  • 2 कप दही, चुटकीभर केसर (पानी में भिगोया हुआ)
  • 2 बड़ा चम्मच दूध, चुटकीभर इलायची पाउडर, चीनी स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- आम्र खंड बनाने के लिए सबसे पहले आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- ब्लेंडर में आम, केसर, दही, दूध, चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से फेंट लें. (श्रीखंड)
- तैयार मिश्रण को एक डिब्बे में डालकर करीबन 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.  (मौसमी फल सही मौसम के आने पर ही खरीदें)
- तय समय के बाद फ्रिज से मिश्रण निकालें और दोबारा ब्लेंडर में पीसकर फ्रिज में रख दें. ऐसा एक और बार करें. (ऐसे पहचानें पका और अच्छा आम)
- आम्र खंड तैयार हैं. बादाम से गार्निश कर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (2 ratings)
3.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आम्र खंड एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 आम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes