सिर्फ तीन चीजों से बनाएं कुल्फी

सिर्फ तीन चीजों से बनाएं कुल्फी

गर्मी में अक्सर मन कुल्फी और आइसक्रीम खाने का करता है. वहीं तेज धूप में बाहर निकलना मुश्किल होता है. ऐसे में आप घर पर ही सिर्फ 3 चीजों से बढ़िया कुल्फी बना सकते हैं...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 ब्रेड
  • 500 मिली दूध
  • 1 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर, आधा कटोरी ड्राइफ्रूट्स (काजू, बादाम और पिस्ता कटे हुए), चीनी स्वादानुसार

🍳 विधि

Servings 2 - 4
- सबसे पहले ब्रेड को किनारे से काट के साइड का हिस्सा निकाल लें. (कुल्फी बनाने की सबसे आसान विधि )
- अब ब्रेड को छोटे टुकड़ों में तोड़कर मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें.
- इसके बाद कड़ाही में दूध डालकर तेज आंच पर चलाते हुए उबालें.
- जब दूध गाढ़ा हो जाए तब इसमें ब्रेड का चूरा डाल दें. (घर में जमा रहे हैं कुल्फी, इन बातों का रखें ध्यान )
- 2-3 मिनट तक पकाने के बाद चीनी और ड्राइफ्रूट्स मिला दें. (मावा कुल्फी की रेसिपी)
- जब यह अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो आंच बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें. इसमें 10-15 मिनट लगेंगे.
- तैयार मिश्रण को कुल्फी मोल्ड में डालकर फ्रीजर में 8-10 घंटे तक रख दें. (केसर-पिस्‍ता कुल्‍फी )
-
तय समय बाद ब्रेड कुल्फी का मजा लें.

वीडियो में देखें केसर पिस्ता कुल्फी बनाना...

 Pic courtesy- awesomecuisine.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (35 ratings)
4.3 avg from 35 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सिर्फ तीन चीजों से बनाएं कुल्फी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 ब्रेड और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes