हलवे से कम नहीं है यह गाजर की खीर

हलवे से कम नहीं है यह गाजर की खीर

आपने गाजर का हलवा और पराठा खाया होगा, गाजर की बर्फी भी चखी होगी. पर क्या कभी सोचा है कि गाजर की खीर भी बनाई जा सकती है. चौंकिए मत! हम बता रहे हैं गाजर की खीर की रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 गाजर
  • 3 चम्मच देसी घी
  • 2 कप दूध
  • 3 बड़ा चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
  • 7-8 काजू, टुकड़े किए
  • 8-10 किशमिश
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- गाजर को धोकर छील लें. फिर कद्दूकस कर लें या फूड प्रोसेसर में पीस लें.
- एक भारी तले की कड़ाही या नॉन-स्टिक पैन में मध्यम आंच पर घी गर्म करें. फिर इसमें काजू और किशमिश बारी-बारी से डालें और भून लें. एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- अब इसी कड़ाही में गाजर डालें और धीमी आंच पर 4-5 मिनट लगातार चलाते हुए भूनें.
- दूध डालें और अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण को मध्यम आंच पर उबलने दें.
- जब यह उबलने लगे तब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह मिला लें. इसे करीब 5-7 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें. बीच-बीच इसे चलाते रहें. चीनी स्वादानुसार डालें. (कंडेंस्ड मिल्क मीठा होता है इसलिए केवल थोड़ी चीनी ही डालें.) मिश्रण को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं. इसमें लगभग 5 मिनट का समय लगेगा. मिश्रण को जलने से रोकने के लिए लगातार चम्मच से चलाते रहें.
- अब खीर में इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाकर गैस बंद कर दें. खीर को ठंडा होने दें.
- खीर को कटोरे में निकालकर काजू और किशमिश से गार्निश कर ठंडा सर्व करें और खुद भी खाएं.

नोट-
- यह खीर कम गाढ़ी है, अगर आपको ज्यादा गाढ़ी खीर चाहिए तो स्टेप-6 में इसे अधिक गाढ़ा होने तक पकने दें.
- खीर बनाने के लिए मीठे स्वाद वाले गाजर का इस्तेमाल करें.
- अगर आपको कम मीठा पसंद है तो केवल आधा बड़ा चम्मच चीनी ही डालें.
- क्रिमी खीर बनाने के लिये स्टेप-5 में 2 बड़ा चम्मच खोया (मावा) डालें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (79 ratings)
4 avg from 79 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हलवे से कम नहीं है यह गाजर की खीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 गाजर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes