ड्राईफ्रूट्स और गुड़ के लड्डू

ड्राईफ्रूट्स और गुड़ के लड्डू

सर्दियों में गुड़ से बनने वाली चीजें काफी फायदेमंद होती हैं. तो आपका ख्याल रखने के लिए हम लेकर आए हैं गुड़ के लड्डू की रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप कटे बादाम, काजू, पिस्ता
  • 2 बड़े चम्मच खरबूजे के दाने
  • 200 ग्राम गुड़ कद्दूकस किया
  • 1 छोटा चम्मच सोंठ पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच सौंफ दरदरी कुटी
  • 1 बड़ा चम्मच घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक नॉन स्टिक कड़ाही में घी गरम करके मेवे हलका-सा भून लें. (बच्चों के लिए फायदेमंद होंगे ये राजस्थानी लड्डू )
- बचे घी में ही सौंफ, सोंठ पाउडर व गुड़ डालकर पिघलाएं. जब गुड़ पिघल जाए तो इसमें मेवा, खरबूजा के दाने और इलायची पाउडर मिला दें. (बने रहना है हेल्दी तो ये खास लड्डू खाइए )
- मिनी इडली वाले स्टैंड के खांचों को घी से चिकना कर लें. (इस तरीके से बनाएं बेसन के टेस्टी लड्डू )
- तैयार खांचे में बड़ा चम्मच से मिश्रण डाल दें. आप चाहें तो मिश्रण के ठंडा होने के बाद हाथ से भी लड्डू बना सकते हैं.
- जब मिश्रण ठंडा होकर क्यूब सा बन जाए तो निकाल लें. (मोतीचूर के लड्डू)
- तैयार गुड़ के क्यूब्स या लड्डुओं को रोजाना खाएं. आप इन्हें एक हफ्ते रख भी सकते हैं. (चॉकलेट और केले के लड्डू)
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (14 ratings)
4 avg from 14 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ड्राईफ्रूट्स और गुड़ के लड्डू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप कटे बादाम, काजू, पिस्ता और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes