गुड़ की खीर
खीर में स्वाद का नया ट्विस्ट चाहते हैं तो ट्राई कीजिए गुड़ की खीर की यह रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 बड़े चम्मच चावल
- 2 लीटर दूध
- 100 ग्राम गुड़
- 4 साबुत छोटी (हरी) इलायची
- 8 से 10 बादाम, बारीक कटे
- 8 से 10 काजू, बारीक कटे
- 2 चम्मच पिस्ता, बारीक कटे, एक बड़ी चम्मच चिरौंजी दाने
- 5 से 6 पत्ती केसर की (चाहें तो), आधा छोटा चम्मच घी, आधा कप पानी
विधि
- अब कड़ाही में घी डालकर गैस पर धीमी आंच पर गर्म करें. फिर इसमें इलायची, आधा कप पानी और दूध डाल लें.
- दूध में उबाल आने के बाद इसमें चावल डालकर 20 मिनट तक मध्यम आंच पर बड़े चम्मच से चलाते हुए पकाएं. ध्यान रखें चावल बर्तन में चिपकें नहीं.
- अब इसमें चिरौंजी, बादाम और काजू डालें और 8 से 10 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं. फिर इसमें गुड़ डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और 1 से 2 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
- गुड़वाली चावल की खीर तैयार है.
- मेवे बुरक कर गर्मागर्म खाएं या फिर फ्रिज में ठंडी करके सर्व करें.
ध्यान दें :
- खीर बनाते समय गुड़ हमेशा आखिर में डालें और 1 से 2 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें.
- गुड़ जल्दी मिक्स हो जाए, इसके लिए इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें.
- अगर खीर में केसर का रंग चाहते हैं तो आधा कटोरी हल्के गर्म दूध में केसर को भिगोकर रख दें. फिर खीर में डाल दें.
- अगर पुराना चावल इस्तेमाल करेंगे तो खीर और अच्छी बनेगी.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
गुड़ की खीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 बड़े चम्मच चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
गुड़ की खीर बनाने के लिए सबसे पहले 2 बड़े चम्मच चावल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
गुड़ की खीर बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह गुड़ की खीर रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
गुड़ की खीर बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच चावल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, गुड़ की खीर को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
गुड़ की खीर का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
गुड़ की खीर एक लोकप्रिय इंडियन,डिजर्ट वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT