लौकी की खीर
लौकी की सब्जी भले ही न अच्छी लगे लेकिन इसकी स्वादिष्ट खीर सबको पसंद आएगी. इसे व्रत में भी बनाया जा सकता है...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 500 ग्राम लौकी, बीज हटाकर, छीलकर कद्दूकस की हुई
- 1 लीटर दूध, आधा कप चीनी
- 1 चम्मच इलाइची पाउडर
- 3-4 बादाम, बारीक कटे हुए
- 4-5 छुहारे बारीक कटे हुए
- 4-5 काजू, छोटे टुकड़ो में कटा हुआ
- 10-12 केसर के धागे
- 7-8 किशमिश
विधि
- जब दूध में उबाल आने लगे तब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी मिलाएं और इसे चलाते हुए मध्यम आंच पर पकने दें.
- जब खीर में दोबारा से उबाल आ जाए तो गैस को धीमा कर दें और फिर खीर को धीमी आंच पर पकने दें.
- लौकी दूध के साथ अच्छी तरह से पककर मिक्स हो जाए तो इसमें चीनी डालकर मिलाएं.
- लौकी की खीर को धीमी आंच 15 मिनट के लिए और पकाएं.
- अब गैस बंद कर दें और लौकी की खीर में कटे हुए मेवे (किशमिश, छुहारे, काजू और बादाम), केसर और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें.
- स्वादिष्ट लौकी की खीर तैयार हैं. इसे चाहें तो गर्मागर्म या फिर फ्रिज में ठंडा करके सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लौकी की खीर एक लोकप्रिय वेज,हेल्दी फूड रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम लौकी, बीज हटाकर, छीलकर कद्दूकस की हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
लौकी की खीर बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम लौकी, बीज हटाकर, छीलकर कद्दूकस की हुई तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
लौकी की खीर बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह लौकी की खीर रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
लौकी की खीर बनाने के लिए 500 ग्राम लौकी, बीज हटाकर, छीलकर कद्दूकस की हुई के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, लौकी की खीर को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
लौकी की खीर का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
लौकी की खीर एक लोकप्रिय इंडियन वेज,हेल्दी फूड रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT