श्रीखंड

श्रीखंड

श्रीखंड गुजरात और महाराष्ट्र का मीठा जायका है. यह दही से बनाया जाता है. इलायची और केसर का फ्लेवर इस डिश को एक लाजवाब टेस्ट देते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप दही (खट्टा नहीं होना चाहिए), आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 10 बादाम कटे हुए
  • 20 काजू कटे हुए
  • 5 पिस्ता कटे हुए, आधा छोटा चम्मच केसर
  • स्वादानुसार चीनी

🍳 विधि

Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक साफ मलमल का कपड़ा लें. कपड़े को छन्नी में लगाकर, छन्नी बर्तन के ऊपर रखें.
- अब दही को छन्नी में लगे कपड़े पर डालें.
- इसके बाद कपड़े को चारों तरफ से इकट्ठा करके इसे कसकर बांधें और दही का सारा पानी निचोड़ दें.
- फिर दही वाले कपड़े को फ्रिज में लटकाकर (फ्रिज की हेंगिंग में बांधकर) 6 से 7 घंटे के लिए रखें.
- अब कपड़े को फ्रिज से निकालकर दही को कटोरे में डालें. दही अच्छी तरह गाढ़ा होना चाहिए.
- इसके बाद दही में चीनी, केसर और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंटें.
- फिर कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालें. तैयार है स्वादिष्ट श्रीखंड.
- इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करने के बाद केसर और पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (327 ratings)
4.2 avg from 327 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

श्रीखंड एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप दही (खट्टा नहीं होना चाहिए), आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes