शाम के स्नैक्स में बनाएं ब्रेड भजिया

शाम के स्नैक्स में बनाएं ब्रेड भजिया

आपने ब्रेड पकौड़ा, ब्रेड पनीर पकौड़ा आदि कई और ब्रेड से बने स्नैक्स बनाएं होंगे, लेकिन अब बनाएं ब्रेड भजिया जो खाने में बहुत टेस्टी और यमी लगती हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 1 टीस्पून बेसन
  • 1 टेबलस्पून मैदा
  • 1/4 कप प्याज कटी हुई
  • 1/4 कप शिमला मिर्च कटी हुई
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1 टीस्पून चाट मसाला
  • 1/4 टीस्पून अजवाइन, एक चुटकी बेकिंग सोडा
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक प्लेट में पानी डाल लें.
- इसमें सभी ब्रेड डालकर तुरंत निकाल लें और सारा पानी निचोड़ लें.
- एक बर्तन में बेसन, शिमला मिर्च, प्याज, ब्रेड, हरा धनिया, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अडवाइन, नमक और बेकिंग सोडा मिला लें.
- सभी चीजों को मिलाकर भजिया का मिश्रण तैयार करें. अगर जरूरत हो तो पानी मिला सकते हैं.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
- गरम तेल में थोड़ा-थोड़ा भजिया का मिश्रण डालते जाएं और इन्हें सुनहरा होने तक तल लें.
- इसी तरह से सारी भजिया तल लें.
- तैयार है ब्रेड भजिया. गरमागरम सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शाम के स्नैक्स में बनाएं ब्रेड भजिया एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes